


अखिल भारतीय गौरी जन सेवा ट्रस्ट परिवार द्वारा 09 अक्टूबर 2024 को आरएम फिटनेस जिम, दांडी, प्रयागराज में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक वातावरण को सशक्त बनाने का प्रयास था, बल्कि समाज में भक्ति और सेवा भावना का संदेश भी दिया।
हनुमान जी की महिमा का गान करते हुए, सुंदरकांड पाठ ने वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को सकारात्मक ऊर्जा और आस्था से भर दिया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले भक्तजनों ने इसे एक अत्यंत पुण्य और प्रेरणादायक अनुभव बताया